सर्वाधिक विकेट टेकर रहे आदित्य यादव

जांजगीर निवासी अमित यादव व श्रीमती कविता यादव के पुत्र आदित्य यादव शुरू से ही प्रतिभाशाली क्रिकेटर रहे हैं।

इंटर डिस्ट्रिक्ट 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में 4.77 इकोनामी से 15.3 ओव्हर में चार मैचों में 14 विकेट लेकर इस स्पर्धा के हाइयेस्ट विकेट टेकर रहे हैं। उन्होंने कवर्धा के विरूद्ध चार ओव्हरों में 12 रन देकर 3 विकेट (इकानामी 3.00), कांकेर के विरूद्ध 3.3 ओव्हर में 16 रन देकर 4 विकेट (इकानामी 4.57), नारायणपुर के विरूद्ध 4 ओव्हर में 16 रन देकर 3 विकेट (इकानामी 4) व रायगढ़ के विरूद्ध 4 ओव्हर में 30 रन देकर 4 विकेट (इकानामी 7.50) चटकाये।

Scroll to Top