रायगढ़ और जशपुर को मिली शिकस्त
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनीयर प्लेट ग्रुप टी 20 इंटर डिस्ट्रिक्ट टुर्नामेंट में बिलासपुर ब्लू एवं जांजगीर चांपा ने सेमी फायनल मैच में जीत दर्ज कर एलीट ग्रुप में प्रवेश किया।
रायगढ बनाम जांजगीर चांपा
सेमी फायनल मैच रायगढ़ तथा जांजगीर चांपा के मध्य राजनांदगांव में खेला गया। जिसमें रायगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। रायगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 18.3 ओवरों में 10 विकेट खोकर मात्र 93 रन ही बनाये।
रायगढ की ओर से राहुल नायक ने सर्वाधिक 24 रन बनाये। जांजगीर चांपा की ओर से आदित्य यादव ने 4 विकेट तथा दुर्गेश सोनवानी ने 3 विकेट चटकाये । 94 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जांजगीर चांपा ने 16.5 ओवरों में 4 विकेट खोकर आसानी से 94 रन बना लिये तथा मैच 6 विकेट से जीत लिया।

जांजगीर चांपा की ओर से आयुष शर्मा ने नाबाद 27 रन बनायें. रायगढ की ओर से परमात्मा पांडे ने 2 विकेट प्राप्त किये। जांजगीर चांपा ने मैच 6 विकेट से जीत लिया ।
बिलासपुर ब्लू बनाम जशपुर
बिलासपुर ब्लू की ओर से रोहित नेतानी ने सर्वाधिक 63 रनों का योगदान दिया। वहीं जशपुर की ओर से आयुष सिन्हा ने 3 विकेट तथा पवन राम ने 2 विकेट प्राप्त किये। 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जशपुर की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 125 रन ही बना पायी। जशपुर की ओर से सुनिल बेहरा ने सर्वाधिक 44 रन नाबाद बनाये तथा बिलासपुर ब्लू की ओर से वासुदेव बरेठ ने 4 विकेट तथा परिवेश धर ने 2 विकेट प्राप्त किये। बिलासपुर ब्लू ने मैच 21 रनों से जीत लिया।
