सीनियर टी 20 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट में जांजगीर लगातार दो जीत के साथ पॉइंट टेबल में बना अव्वल

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा सीनियर 20-20 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा जिले की टीम अपने लीग के दो मैच जीतकर पॉइंट टेबल पर अव्वल है। टीम का तीसरा मुकाबला नारायणपुर से होगा।

कांकेर से जीत के बाद टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई है । जिसमे टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 125 रन बनाये. कप्तान शाबान खान ने 30 रन, प्रवीण केवट ने 23 रन एवं सौरभ जायसवाल ने 18 रन का योगदान दिया.

125 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कांकेर की टीम महज 95 रनों पर ऑल आउट हो गई। जांजगीर-चांपा की टीम ने 30 रनों से यह मुकाबला जीत लिया । इस मैच में आदित्य यादव एवं हर्ष राठौर ने चार-चार विकेट लेकर कांकेर टीम की कमर तोड़ दी। दोनो का मुकाबला जिताने में अहम भूमिका रहा. लब्याम राजपूत को दो विकेट मिले।

जांजगीर-चांपा जिले की टीम अपना पहला मुकाबला कवर्धा जिला से जीत कर दूसरे मुकाबले में कांकेर को हराकर अपने पुल में नंबर वन पर काबिज है. टीम का अगला मुकाबला २० अप्रैल को नारायणपुर से होगा. जिले की टीम अगले मुकाबले में जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश करना चाहेगी।

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पद्मेश शर्मा ने बताया कि खिलाड़ी इस प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत किये है. खिलाड़ियों का जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कैंप लगाकर मैच के लिए तैयार किया गया.

जिला क्रिकेट एसोसिएशन जांजगीर-चांपा का क्रिकेट समर कैंप 1 मई से

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पद्मेश शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष के भांति इस वर्ष भी जिला संघ समर कैंप लगाने जा रही है. यह कैंप 1 मई सुबह 6:30 बजे से पेंन्डी स्थित मिनी स्टेडियम में शुरू होगा. जिसके लिए खिलाड़ी अपना पंजीयन फॉर्म भर सकते हैं. पंजीयन फार्म जिला क्रिकेट एसोसिएशन के ऑफिस(ऑनलाइन ग्राफिक्स चांपा) से लिया जा सकता है. सोनू स्पोर्ट्स जांजगीर या फिर सीधे ही खिलाड़ी 1 मई को मैदान पर आकर अपना पंजीयन करा सकते हैं. यह समर कैंप पूर्णता रजिस्टर्ड क्रिकेट संघ द्वारा लगाया जा रहा है जो कि छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ से पंजीकृत संस्था है।

Scroll to Top